मकर संक्रांति, 13 जनवरी से मेले की शुरुआत की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अर्ध कुंभ 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। शुक्रवार को सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने दमकोठी में सीएम धामी से मुलाकात कर मेले की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।