Recruitment Notification: सरकार ने प्रवक्ता संवर्ग में 808 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। ये भर्तियां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग सामान्य और महिला शाखा में करा रहा है। यूकेपीएससी ने सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 रखी गई है। यूकेपीएससी ने सामान्य शाखा के तहत 15 विषयों के 725 जबकि महिला शाखा के तहत 12 विषयों के 83 पदों पर भर्ती होगी। यूकेपीएसी के अनुसार, सामान्य शाखा में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, कला, वाणिज्य और कृषि विज्ञान विषयों में प्रवक्ताओं की भर्तियां होंगी। इसके अलावा महिला शाखा में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल व गृह विज्ञान विषयों में प्रवक्ताओं की भर्तियां शामिल होंगी। आयोग के प्रभारी सचिव जयवर्धन शर्मा के मुताबिक विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।