आय से अधिक संपत्ति में तीन पर होगा केस, दरोगा और भर्ती आयोग का पूर्व सदस्य भी शमिल | Patrika News


Attack On Corruption:राज्य सतर्कता समिति ने तीन लोगों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मंजूरी दे दी है। आरोपियों में एक समय उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में अहम भूमिका में रहे प्रशासनिक अधिकारी नवाब सिंह भी शामिल हैं। दरअसल, मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हाल ही में हुई राज्य सतर्कता समिति की बैठक में चार लोगों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले रखे गए थे। चारों के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और बेतहाशा संपत्ति रखने की तमाम शिकायतें सामने आई थीं। इनकी जांच विजिलेंस कर रही थी। विजिलेंस जांच में भी तीन लोगों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के तथ्य सामने आए थे। गुरुवार को सतर्कता सचिव शैलेश बगौली ने तीन मामलों में केस दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव शैलेश बगौली के मुताबिक राज्य सतर्कता समिति की सिफारिश पर तीन मामलों में विजिलेंस को कार्रवाई के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि तीन मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर विस्तृत जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top