इस महीने से बिजली होगी महंगी, 43 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोत्तरी


Inflation : लाखों बिजली उपभोक्ताओं को इस नए साल में आर्थिक तौर पर तगड़ा झटका ऊर्जा निगम देने जा रहा है। उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने एफपीपीसीए की दरों को जारी कर दिया है। अब राज्य में बीपीएल और स्नो बाउंड वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से अतिरिक्त बिल चुकाना होगा। बता दें कि सबसे कम बढ़ोत्तरी इसी श्रेणी में की गई है। अन्य सभी श्रेणियों में दरों में ज्यादा बढ़ोत्तरी की गई है। ऊर्जा निगम को बिजली बिल के रूप में घरेलू श्रेणी में 28 पैसे, कमर्शियल में 40 पैसे प्रति यूनिट का अधिक भुगतान करना होगा। इसके अलावा सरकारी संस्थानों पर 38 पैसे, निजी ट्यूबवेल को 12 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त देने होंगे। उत्तराखंड में कृषि आधारित गतिविधियों में 25 किलोवाट तक वाले कनेक्शन को 17 पैसे, 25 से 75 किलोवाट तक 19 पैसे, 75 किलोवाट से ऊपर 20 पैसे प्रति यूनिट का अतिरक्त भार पड़ेगा। वहीं एलटी और एचटी इंडस्ट्री को 38 पैसे प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। मिक्सड लोड, रेलवे, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को 35 पैसे प्रति यूनिट अधिक बिल चुकाना होगा। चीफ इंजीनियर एनएस बिष्ट ने दर बढ़ोत्तरी के आदेश जारी कर दिए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top