उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आज से अगले तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत यानी कि यूएस नगर और हरिद्वार छोड़ समूचे राज्य में बारिश की संभावना है। कल राज्य में 3000 मीटर ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। इसके अलावा दो जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दो जनवरी को भी राज्य में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।