
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 13 जिलों के 13 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें देहरादून से कृतिका रानी, पौड़ी से राजेंद्र सैनी, टिहरी से रेशमा, रुद्रप्रयाग से सुमन देवी, चमोली से दीप्ति नेगी, उत्तरकाशी से सोहन लाल, नैनीताल से दीया राजपूत, अल्मोड़ा से सुमित नेगी, पिथौरागढ़ से महेंद्र सिंह नेगी, बागेश्वर से संजय, चंपावत से संगीता पुरी जबकि यूएस नगर से अंशिका मिश्रा शामिल थीं।