नया नियम लागू होने के बाद अब उत्तराखंड में पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले के वाहनों की फिटनेस दून के सेलाकुई, लालतप्पड़, हरिद्वार और रुड़की में बने निजी एसटीएस पर होगी। कुमाऊं के जिलों के वाहनों की फिटनेस नैनीताल और चम्पावत के एटीएस सेंटरों पर होगी। देहरादून के आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी के मुताबिक अब वाहनों की मैनुअल फिटनेस बंद हो गई है। सभी वाहनों की फिटनेस एटीएस पर ही होगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी जिलों में एटीएस खोलने की तैयारी है। कुछ जगह मशीनें लगने वाली हैं।