कोई हमें मार देगा… रात को कॉल कट होते ही सुबह कमरे में मिली दो भाइयों सहित तीन की लाशें


Mystery Of Deaths:पुराने की स्कूल के भवन से दो भाइयों सहित तीन लोगों की लाशें मिलने के मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है। दरअसल, सात दिसंबर की सुबह देहरादून के त्यूणी के भूठ गांव के पुराने स्कूल के एक कमरे से दो भाइयों और एक अन्य युवक के शव बरामद होने से हड़कंप मच गया था। मृतकों की शिनाख्त संदीप पुत्र जमन सिंह (25) निवासी पट्यूड़, प्रकाश पुत्र केवल राम (35) और संजय (28) पुत्र केवल राम निवासी डिरनाड़ जिला देहरादून के तौर पर हुई थी। मृतक संजय और प्रकाश सगे भाई थे। उस घटना में मारे गए दो भाइयों के पिता केवल राम निवासी ग्राम डिरनाड कलिच ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है।परिजनों के मुताबिक, छह दिसंबर की रात करीब पौने एक बजे तीनों ने उन्हें फोन कर बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति बाहर से उनको डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है। मृतकों के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान भी थे। एक का हाथ टूटा था। परिजनों ने इसे स्वाभाविक मौत न मानते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि इस घटना के पीछे साजिश हो सकती है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top