पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात अपराधी विनय त्यागी के पैर में गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल हो गया। वहीं, अपराधी की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कॉन्स्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गए। मुठभेड़ के दौरान कुछ देर के लिए पूरा इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा।