चाय वाले को कॉलर पकड़ घसीटकर पहुंचाया चौकी, फिर माफीनामा भी लिखवाया


Police Brutality:दरोगा की सरेआम दबंगई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। ये मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर का है। यहां पर एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चाय के खोखे वाले को घसीटते हुए और अपशब्द कहते हुए ले जाता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि दरोगा और दो सिपाही खोखे वाले को चौकी ले गए, जहां उससे माफीनामा लिखवाया। घटना हल्द्वानी के हीरानगर चौकी क्षेत्र में शनिवार की बताई जा रही है। यहां पर एक व्यक्ति चाय का खोखा चलाता है। एक दरोगा ने उसके खोखे के सामने कार लगा दी। बताया जा रहा है कि खोखे वाले ने दरोगा से कार किनारे लगाने को कहा तो वह बिफर गया। दरोगा पर उसे गालियां देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इसके बाद दरोगा ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई और खोखे वाले को कॉलर पकड़ते हुए घसीटकर चौकी ले गए। पुलिस के रवैये की सोशल मीडिया में कड़ी आलोचना हो रही है। हालांकि हम वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं। इधर, एसएचओ विजय सिंह मेहता के मुताबिक, खोखे वाला, दरोगा को गाली दे रहा था। बाद में उसने चौकी में माफीनामा दिया है, जिसके बाद मामला खत्म हो गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top