चोरों ने डीएम दफ्तर में लगा दी सेंध, ढाई माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा, आम जनता हैरान


आम तौर पर डीएम कार्यालय परिसर में सुरक्षा चाक-चौबंद रहती है। हमेशा ही वहां पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। उसके बाद भी डीएम कार्यालय में चोरी की घटना से हर कोई हैरत में पड़ा हुआ है। भले ही देहरादून में कड़ी सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं लेकिन चोरों के हौंसले बुलंद है। इस बार चोरों ने डीएम कार्यालय परिसर को निशाना बनाया है। वारदात के बाद चोर आसानी से फरार हो गए, जिसे लेकर सुरक्षा इंतजाम भी सवालों के घेरे में है। चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्णय होगा। जानकारों की मानें तो घटनास्थल का पुलिस समय से मुआयना कर साक्ष्य संलकित कर सकती थी लेकिन देरी से सूचना मिलने के कारण अपराधियों की पहचान कर उन तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top