दिल्ली धमाके के बाद अल्मोड़ा में हड़कंप, स्कूल के पास मिला 20 किलो विस्फोटक


Almora Explosive Recovery:दिल्ली में लाल किले के पास बीते 10 नवंबर को एक कार में आतंकियों ने फिदायीन हमला किया था। कार ब्लास्ट में करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 20 लोग घायल भी हो गए थे। उस आतंकी हमले से पूरा देश सहम उठा था। हालांकि जांच एजेंसियों ने आतंकी वारदात को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सभी जिलों में चेकिंग और सत्यापन अभियान शुरू कर दिया था। इधर, हाई अलर्ट के बीच अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, सल्ट ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा में शुक्रवार दोपहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान खेल-खेल में बच्चों की नजर झाड़ियों में रखे कुछ सामान पर पड़ी। इसकी सूचना बच्चों ने स्कूल प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी जरूरी साजो सामान के साथ मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने विस्फोटक कब्जे में ले लिए थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top