दुष्यंत गौतम बोले…मेरे खिलाफ हो रही आपराधिक साजिश, गृह सचिव को लिखी चिट्ठी


Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक की कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर की फेसबुक पोस्टों से दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक सियासी घमासान मचा हुआ है। बता दें कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी जिले के वनंतरा रिजॉर्ट में एक रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। आठ सितंबर 2022 को अंकिता की हत्या कर उसका शव ऋषिकेश की चीला नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में रिजॉर्ट स्वामी तत्कालीन भाजपा नेता विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई है। चर्चा थी कि पुलकित आर्य ने रिजॉर्ट में ठहरे एक वीआईपी को स्पेशल सर्विस देने का दबाव अंकिता भंडारी पर डाला था, मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई थी। तब से लेकर अब तक वीआईपी पहेली बना हुआ है। इधर, बीते दिनों भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर लाइव आकर कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल किए थे। इधर, उर्मिला के दावों के बाद से उत्तराखंड में सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस राज्य भर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है। दुष्यंत गौतम ने इस मामले में गृह सचिव को पत्र भेज उनके खिलाफ आपराधिका साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। इधर, उर्मिला सनावर द्वारा इस प्रकरण में भाजपा नेताओं का नाम घसीटे जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी है। उनके पति सुरेश राठौर ने कल प्रेसवार्ता कर उर्मिला का नाम कांग्रेस से भी जोड़ा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top