Ankita Bhandari Murder Case : अंकिता भंडारी हत्याकांड इन दिनों पूरे देश में सुर्खियों पर बना हुआ है। दरअसल, कुछ दिन पहले अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल कर उत्तराखंड में सियासी भूचाल खड़ा कर दिया था। उसके बाद से समूचे राज्य में भाजपा के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गए थे। विभिन्न जिलों में लोग कैंडल मार्च निकाल हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाने लगे थे। इससे भाजपा असहज की स्थित में खड़ी हो गई थी। उसके बाद से उर्मिला सनावर अचानक गायब हो गई थी। मंगलवार रात उर्मिला दोबारा देहरादून लौट आई थी। उसके बाद राज्य में फिर से सियासी हलचल तेज हो गई थी। कई दिनों सोशल मीडिया शांत रहने के बाद दोबारा से गर्मा गया है। इस मामले में अब एक वीडियो और एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चाओं में हैं।