आईएमडी ने आज से 29 दिसंबर तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में घने कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आज यूएस नगर, चम्पावत और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में भीषण शीत दिवस की संभावना बन रही है। उक्त जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। आज हरिद्वार, यूएस नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी है।