नववर्ष के जश्न पर भीषण ठंड का साया, 27 तक घने कोहरे का यलो अलर्ट


कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। आईएमडी ने आज से 27 दिसंबर तक हरिद्वार, यूएस नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। कोहरे के कारण दृष्यता  कम होने से कहीं-कहीं वाहनों के टकराने, हवाई अड्डों पर टेक ऑफ और लेंडिंग के दौरान कम दृष्यता से परेशानियां आने की संभावना है। साथ ही कोहरे के कारण गलन बढ़ने और भीषण ठंड पड़ने के आसार भी हैं। आईएमडी ने उत्तराखंड में कोहरे की वजह से अगले तीन-चार दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में दो से लेकर चार डिग्री तक कमी आने के आसार भी जताए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top