पीएम नरेंद्र मोदी के आज देहरादून में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पीएम की सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एफआरआई में आज होने जा रहे उत्तराखंड की स्थापना के मुख्य समारोह के दौरान बैग, झोला, पानी की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, लाइटर जैसे सामान ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। डीजीपी दीपम सेठ ने शनिवार को को पुलिस लाइन में सुरक्षा तैयारियों को परखा। उन्होंने अफसरों को सतर्कता बरतने के साथ सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समारोह के दौरान सभी अफसर यह सुनिश्चित करेंगे कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी का टर्नआउट (वर्दी और अनुशासन) उच्चस्तरीय हो। उन्होंने कहा, वीवीआईपी से मिलने वालों की विशेष निगरानी की जाए। केवल अनुमोदित लोगों को ही अनुमति दी जाए।