पीएम मोदी के दौरे से पहले दो बांग्लादेशी मुस्लिम महिलाएं गिरफ्तार, एक ने हिंदू से की थी शादी, होंगी डिपोर्ट | Patrika News


Bangladeshi Arrested:अवैध तरीके से देहरादून में रह रहीं बांग्लादेश की दो मुस्लिम महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी देहरादून आने वाले हैं। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून में चेकिंग अभियान तेजी से चल रहा है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक लोकल इंटेलीजेंस और पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को संस्कृति लोक कॉलोनी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया था। इसी दौरान स्वाति उपाध्याय उर्फ मरियम पुत्री सिद्दीकी और शिवली अख्तर उर्फ जॉली उर्फ सना पुत्री जसमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि ये दोनों महिलाएं बांग्लादेशी हैं और अवैध तरीके से देहरादून में रह रही हैं। इनमें से एक ने हिंदू से विवाह किया था। ये दोनों दो साल पहले अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं। दिल्ली से दोनों धर्मवीर नाम के चालक की टैक्सी से देहरादून पहुंची थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top