तबादला दुर्गम से सुगम और सुगम में दुर्गम में ही होगा। इस नई नीति से देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल में दशकों से जमे इंजीनियरों को अब पहाड़ चढ़ना अनिवार्य होगा।चकराता को छोड़ कर पूरा देहरादून जिला, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल जिले में शहरी नगर पालिका क्षेत्र, चंपावत में टनकपुर, बनबसा नगर पालिका परिषद क्षेत्र, टिहरी नगर पालिका, मुनिकीरेती, नरेंद्रनगर नगरपालिका क्षेत्र सुगम में शामिल किए गए हैं।वहीं उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर,रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, देहरादून चकराता क्षेत्र, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल में नगर निकाय क्षेत्रों को छोड़ कर दुर्गम घोषित किए गया है।