
चार धाम यात्रा इस बार अधिक दिनों तक चलेगी। श्रद्धालुओं को दर्शन करने का अधिक समय मिलेगा। पिछले साल यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हुई थी। इस बार 19 अप्रैल से यात्रा शुरू हो जाएगी। बता दें कि चार धाम यात्रा में सबसे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। दोनों धामों के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं। हालांकि कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त बाद में तय होगा। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 11 दिन पहले चार धाम यात्रा के कपाट खुलेंगे। ऐसे में जो चार धाम यात्रा मई महीने के पहले सप्ताह से तेजी पकड़ती थी, वो इस बार अप्रैल से ही तेज हो जाएगी। बता दें कि पिछले साल 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हुई थी। 2024 में 10 मई, 2023 में 22 अप्रैल, 2022 में तीन मई जबकि 2021 में 15 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी।