बारिश नहीं होने से जमीन की नमी भी कम होने लगी है। चमोली जिले में डेढ़ महीने से बारिश नहीं होने से गेंहू, जौ, मटर, राई, सरसों की फसल पर असर पड़ा है। बारिश नहीं होने और पाला पड़ने से जमीन की नमी कम हुई है। कृषि के जानकार तेजपाल कहते हैं कि आगे भी ऐसी स्थिति रही तो यह संकट बड़ा होगा। जनवरी, फरवरी में अगर बारिश हो जाती है तो आगे की फसलें नुकसान से बच जाएंगी। लेकिन इस सप्ताह बारिश की संभावना बेहद कम है।