बीच बाजार भिड़ गईं दो महिला व्लॉगर, पुलिस से हाथापाई, सोशल मीडिया में किया था चैलेंज



Clash Of Female Vloggers : सोशल मीडिया में चल रही जुबानी जंग के बीच दो महिला व्लॉगरों का आमना-सामना हुआ तो महाभारत छिड़ गई। ये घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी की है। यहां  व्लॉगर सुनीता भट्ट और ज्योति अधिकारी के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया में जुबानी जंग चल रही है। बुधवार को दोनों की बीच बाजार भिड़ंत हो गई।  बीच बचाव में आए पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई हुई। आधे घंटे तक चले हंगामे के दौरान सैकड़ों लोग तमाशबीन बन रहे। बाद में पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया में जंग छिड़ी हुई है। वह दोनों एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट डाल रहे थे।  बुधवार शाम ज्योति अधिकारी गुस्से में अपने परिवार के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि सुनीता उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार टारगेट कर रही है। आरोप लगाया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से परेशान किया जा रहा है। ज्योति ने सुनीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप भी लगाया। ज्योति ने बताया कि डेढ़ महीने से उन्हें टारगेट कर वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। उधर, सुनीता भट्ट ने भी ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए गए। सुनीता का आरोप है कि ज्योति जबरन विवाद की स्थिति पैदा कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top