मनचले युवक से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी | Patrika News


Crime News:मनचले युवक की छेड़छाड़ से तंग आकर एक नाबालिग छात्रा को स्कूल त्यागना पड़ा है। ये मामला उत्तराखंड के यूएस नगर जिले के काशीपुर का है। यहां एक जीजीआईसी में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा मनचले युवक से परेशान हो चुकी है। इसे लेकर छात्रा की मां ने सीएम को पत्र भेजकर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला ने पत्र में लिखा कि उसकी बेटी को उसी कॉलोनी का एक युवक स्कूल आते-जाते छेड़ता है। साथ ही उनकी बेटी पर वह मनचला युवक फब्तियां भी कसता है और अश्लील हरकतें करता है। परेशान हो चुकी छात्र को जब रिश्तेदारी में भेजा गया तो आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे और रिश्तेदारों को धमकाना शुरू कर दिया। शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे परेशान महिला सोमवार को अपनी पुत्री के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंची और मेयर दीपक बाली से न्याय की गुहार लगाई। महापौर ने एएसपी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इधर, एएसपी स्वप्न कुमार सिंह के मुताबिक जांच के लिए आईटीआई थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top