सर्द मौसम के बीच कोहरा लोगों के लिए परेशान का सबब बना हुआ है। आईएमडी ने उत्तराखंड के हरिद्वार, यूएस नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में आज कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति पैदा होने का यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड के उक्त जिलों में आज से 25 दिसंबर तक घना कोहरा छाने की संभावना है। आईएमडी ने 25 दिसंबर तक के लिए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है।