सीएम पुष्कर धामी के साथ बैठक के बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम को लेकर विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने भालू और गुलदार की गतिविधियों वाले 20 वन प्रभागों में तत्काल 50 सोलर लाइट, 25 बुश कटर, फॉक्स लाइट, ट्रैंक्युलाइजिंग उपकरण और अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्री ने सांसदों और विधायकों से भी अपनी निधि के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में मदद करने की अपील की।