उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में इन दिनों भालुओं की दहशत मची हुई है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ से लेकर अल्मोड़ा तक हर जगह भालू कहर बनकर टूट रहे हैं। बीते दिनों अल्मोड़ा जिले में भालू ने दो महिलाओं को घायल कर दिया था। राज्य में एक महीने के भीतर भालुओं हमले की सौ से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जौलीग्रांट में थानो वन रेंज के पर्वतीय क्षेत्रों में भालू के आतंक को देखते हुए वन प्रहरियों के साथ बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही गडूल पंचायत के कमेठ गांव में दो भालुओं ने खेत में घास लेने गई महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।