हरियाणा के दूल्हे की 15 साल की लड़की से हो रही थी शादी, पुलिस की एंट्री से मच गई खलबली



Minor’s Marriage Stopped : 15 साल की किशोरी की शादी 27 साल के युवक से हो रही थी। ये मामला ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा के ग्राम अंजनिया का है। यहां 15 साल की किशोरी की शादी की तैयारियां चल रही थी। हरियाणा निवासी दूल्हा किशोरी के घर पर ही घुड़चढ़ी की रस्म कर रहा था। नाबालिग की शादी की सूचना स्वयंसेवी संस्था इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) को मिली थी। सूचना पर आईएसडी की परियोजना निदेशक बिन्दुवासिनी पुलिस लेकर विवाह स्थल पर पहुंच गई थीं। आईएसडी टीम को परिजनों से किशोरी का आधार कार्ड नहीं मिला। जूनियर हाईस्कूल के दस्तावेजों में किशोरी की उम्र 15 वर्ष 11 महीने पाई गई। बिन्दुवासिनी ने पुलिस के सहयोग से विवाह को रुकवाकर वीडियोग्राफी करवाई। बाल कल्याण समिति के मुताबिक आगे की कार्यवाही करते हुए आईएसडी टीम ने महिला दरोगा सीमा के साथ नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top