होली के लिए एक माह पहले ही पैक हो गईं लंबी दूरी की ट्रेनें, मार्च पहले हफ्ते की बुकिंग सेवा बंद



Railway Booking : होली पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। परिवार के साथ होली मनाने की तैयारियों में जुटे लोगों को रेलवे ने झटका दिया है। देहरादून से चलने वाली लंबी दूरी की सभी रेलगाड़ियों की बुकिंग मार्च पहले हफ्ते के लिए फुल हो चुकी हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के स्लीपर कोच में मार्च के पहले हफ्ते के लिए बुकिंग पूरी तरह बंद हो चुकी है। वाराणसी, हावड़ा और गोरखपुर जाने वाले रूटों पर इतनी मारामारी है कि न केवल स्लीपर, बल्कि सभी एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। साप्ताहिक राप्तीगंगा एक्सप्रेस में तो फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही पैर रखने की जगह नहीं है। यात्रियों की उम्मीदें ‘होली स्पेशल’ ट्रेनों पर हैं। यदि रेलवे होली स्पेशल ट्रेनें चलाता है तो यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है। ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए अब यात्रियों को ‘होली स्पेशल’ ट्रेनें चलने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से हर साल होली पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाती हैं। यात्री विशेष ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि घर जाना आसान हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top