
उत्तराखंड के लगभग हर जिले के तमाम कोतवाली में मौजूदा वक्त में सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को ईचार्ज बनाया गया है। नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार जिले में इनकी सर्वाधिक तादात है। कहा जाता है कि उच्चाधिकारियों और राजनेताओं में अच्छी पकड़ रखने वाले सब इंस्पेक्टर आसानी से कोतवाली प्रभारी बन जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। अब इंस्पेक्टर रैंक के अनुभवी अधिकारी को ही कोतवाली का प्रभार सौंपा जाएगा।