आईएएस-पीसीएस सहित 11 अफसरों के तबादले, डीएम भी बदले



Major Administrative Reshuffle : सरकार ने देर शाम फिर से बड़े तबादले किए हैं। देर शाम जारी आदेश के मुताबिक सरकार ने रुद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन को गढ़वाल मंडल विकास निगम का एमडी जबकि आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया है। प्रीतक जैन को एमडी के अलावा मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी दी है। संजय कुमार को निदेशक सेवायोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। एमडी सिडकुल डॉ. सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन, विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण, गिरधारी सिंह रावत अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, सुरेश जोशी अपर सचिव जनगणना, कवीन्द्र सिंह अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग बनाए गए हैं। त्रिलोक सिंह को एमडी शुगर मिल बनाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top