आज उत्तराखंड बंद का आह्वान, जानें कितना पड़ सकता है असर


Ankita Bhandari Murder Case अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद भी उत्तराखंड बंद के आह्वान पर विभिन्न संगठन अडिग हैं। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने आज उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। इससे पहले शनिवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई गई। संयुक्त बैठक के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आज यानी रविवार को उत्तराखंड बंद यथावत रहेगा। सभी संगठनों ने एक स्वर में स्पष्ट किया है कि जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से नहीं कराई जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने व्यापारी संगठनों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। इधर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेताओं ने बैठक कर कहा कि जनता के दबाव में सरकार ने अंकिता हत्याकांड के मामले की सीबीआई जांच का निर्णय लिया है। सचिव अनंत आकाश ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर संभव लड़ाई लड़ेगी। इधर, आज बंदी के ऐलान पर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने चेताया है कि यदि किसी व्यापारी की दुकान जबरन बंद कराने की कोशिश की जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top