आज से चार दिन बारिश-बर्फबारी, वज्रपात और अंधड़ की चेतावनी, रहें सावधान



Weather Alert : मौसम आज सुबह से ही तल्खी दिखा रहा है। देर रात से आसमान में बादल उमड़ने शुरू हो गए थे। आज सुबह उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी हुई है। अभी पहाड़ में आसमान बादलों से ढका हुआ है। इसके कारण लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। आईएमडी ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों जबकि शेष जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज राज्य में 28 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। कल भी उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। तीन फरवरी को भी राज्य के सभी जिलों में बारिश और 28 सौ मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के आसार हैं। चार फरवरी के राज्य के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पांच फरवरी को समूचे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं छह और सात फरवरी को भी राज्य के तीन-चार पर्वतीय जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top