आवारा पशुओं की फौज ग्रामीणों ने पहुंचा दी सरकारी दफ्तर, नजारा देख अफसर दंग



Unique News:आवारा मवेशियों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे में आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पिछले 12 दिन से आंदोलन चल रहा है। बावजूद इसके लोगों की समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। लोगों का कहना है कि आवारा गाय-बैलों की वजह से उनकी फसलें चौपट हो चुकी हैं। आवारा मवेशियों को खदेड़ने में लोगों का दिन बीत रहा है। आवारा मवेशी बाजारों में भी समस्या का पर्याय बन चुके हैं। आंदोलन के बावजूद उनकी समस्या हल नहीं हो रही है। अफसर उनकी मांगों को अनसुना कर रहे हैं। इससे आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को स्याल्दे में आवारा पशुओं को साथ लेकर जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने आवारा पशुओं  की फौज को तहसील कार्यालय पहुंचा दिया। नजारा देख तहसील के अफसर और कर्मचारी दंग रह गए।  तहसील पहुंची महिलाओं ने अफसरों को चेतावनी दी  कि उनका अगला कदम इससे भी सख्त होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top