इंडिगो फ्लाइट की पक्षी टकराने से टूटी नोज, बाल-बाल बचे 186 यात्री, मुंबई से भरी थी उड़ान


Bird Hit:पक्षी टकराने से इंडिगो फ्लाइट की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल, रविवार शाम मुंबई से आई इंडिगो की फ्लाइट(एयरबस-320) की नोज देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त क्षतिग्रस्त हो गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी के मुताबिक मुंबई से चली इंडिगो की फ्लाइट 5032 रविवार शाम करीब 6:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी। इसी बीच, पायलट को विमान के आगे के हिस्से को नुकसान होने का अहसास हुआ। इसकी सूचना के बाद रनवे और आसपास जांच की गई। लेकिन यहां जांच में न तो किसी पक्षी के अवशेष मिले और न कोई ऐसी वस्तु मिली जो विमान से टकराई हो। बताया कि रात होने के चलते नोट टूटने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। इसके बाद विमान की लैंडिंग कराई गई। इस विमान में उस वक्त 186 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया था। हालांकि सभी यात्री सकुशल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top