उत्तराखंड में भीषण हादसा : खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत, 12 घायल, मचा कोहराम



Major Accident In Uttarakhand उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक बस भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर को रवाना हुई थी। बस में कई यात्री सवार थे। भिकियासैंण-विनायक  सड़क पर बस अचानकअनियंत्रित हो गई। इससे बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए मौके  की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई थी। टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हुई है। बस के भीतर कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मृतकों में  चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त गोविंद बल्लभ (80 )पुत्र कुलमणी मठपाल, पार्वती देवी (75) पत्नी गोविंद बल्लभ, सूबेदार नंदन सिंह (65) पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी, तारा देवी (50) पत्नी महेश चंद्र, गणेश पुत्र भीम बहादुर, उमेश और गोविंदी देवी (56) पत्नी हरी सिंह के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top