सरकार की ओर से हड़ताल पर पाबंदी के आदेश लगाने, उपनल कर्मियों को नो वर्क, नो पे, एक्सा एक्ट लागू करने से कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल है। नो वर्क नो पे के आदेश के बाद उपनल कर्मचारियों के धरने में भीड़ और बढ़ गई है। गुरुवार को कर्मचारियों ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक विनेाद गोदियाल ने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग कर्मचारियों को डराने की कोशिश कर रहा है।