एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू, तीन राज्यों को मिलेगा लाभ


Delhi-Dehradun Expressway :गेम चेंजर एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही रफ्तार देखने को मिलेगी। बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को 10 से 15 दिन में जनता के लिए खोलने की बात कही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस एक्सप्रेस-वे के 12 किमी एलिवेटेड सेक्शन को गुरुवार को ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया था। इस सेक्शन में डाटकाली में सिर्फ यूटर्न का काम 10 फीसदी शेष है। इस सेक्शन का काम 15 दिन के भीतर पूरा होने की संभावना है। एक्सप्रेस-वे चार सेक्शन में तैयार हुआ है। चौथा सेक्शन गणेशपुर से आशारोड़ी तक है। 21 किमी लंबे इस सेक्शन का 12 किमी लंबा हिस्सा एलिवेटेड है। वहीं, डाटकाली में 340 मीटर लंबी टनल भी बनाई गई है। चौथे सेक्शन का काम पूरा हो गया है। डाटकाली में मंदिर के लिए यूटर्न बनाया जा रहा है। इसका काम भी करीब-करीब पूरा हो चुका है। अब केवल दस प्रतिशत ही काम बचा हुआ है, जिसमें अगले 15 दिन के भीतर काम पूरा करने का एनएचएआई के अधिकारी दावा कर रहे हैं। एलिवेटेड सेक्शन को ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया। इसकी सभी छह लेन पर ट्रैफिक दौड़ने लगा है। इस एक्सप्रेस-वे का लाभ दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को मिलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top