कई जिलों में झमाझम बारिश, पहाड़ों में हिमपात का अलर्ट, 3°C तक गिरेगा पारा



Weather Prediction : मौसम अलग ही रूप दिखा रहा है। इसके कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। कल भी मौसम विकट बना रहा। बता दें कि शनिवार रात और रविवार को उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, कोटी तथा सांकरी में बारिश हुई थी। उत्तरकाशी में गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, हरकीदून घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। साथ ही चकराता के लोखंडी सहित कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी में तमाम वाहन फंस गए थे। बर्फबारी के कारण उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता काफी बढ़ी हुई है। विभिन्न राज्यों के सैलानी यहां पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। इधर, मौसम विभाग ने आज भी रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में 28 सौ मीटर ऊंचाई तक बर्फ गिरने की भी संभावना है। आज राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी के आसार हैं। उसके अगले दो दिन के भीतर राज्य में दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top