कुत्तों में लगेगी माइक्रो चिप, बेघर किया तो पड़ेगा 20 हजार जुर्माना, केस भी होगा दर्ज , सख्त हुई डॉग पॉलिसी


New Dog Policy : कुत्तों में अब माइक्रो चिप लगाने की तैयारी चल रही है। विभाग स्तर से ये कार्यवाही भविष्य में जल्दी होने वाली है। इसके लिए देहरादून नगर निगम ने नई डॉग पालिसी लागू कर दी गई है। पालतू कुत्ते को बेघर करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुत्तों का पंजीकण करवाने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी को जवाबदेह बनाया गया है। नई पॉलिसी के तहत अब डॉग केयर सेंटर का पंजीकरण भी अनिवार्य कर दिया गया है। नगर आयुक्त नमामी बंसल के मुताबिक डॉग पॉलिसी को लेकर पीपल फॉर एनिमल, देवभूमि पेट वेलफेयर एसोसिएशन और व्यक्तिगत रूप से लोगों ने तमाम आपत्तियां और सुझाव दिए थे। इनका निस्तारण करते हुए निगम ने पॉलिसी में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। इधर, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल के मुताबिक गजट नोटिफिकेशन के बाद पॉलिसी लागू हो जाएगी। फरवरी की शुरुआत तक प्रक्रिया लगभग पूरी हो जाएगी। भविष्य में कुत्तों में माइक्रोचिप लगाने का भी प्रावधान किया गया है। पशु चिकित्सा अनुभाग के मुताबिक माइक्रोचिप लगाई जाती है तो इससे ऑनलाइन मॉनीटरिंग करने में मदद मिलेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में आसानी होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top