
उत्तराखंड में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत के लक्ष्य को देखते हुए पार्टी जल्द ही कई नेताओं को दायित्व से नवाज सकती है। सरकार में अभी कई अहम निगम, आयोग खाली चल रहे हैं और इन पदों पर तैनाती को लेकर पार्टी नेताओं को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी हमेशा अपने ऊर्जावान व निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार के बाद अब जल्द ही मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं को दायित्वों वितरण कर सकते हैं।