घर का दरवाजा खटखटाया फिर आपस में भिड़े, खौफनाक नजारा देख सन्न रह गए लोग


भालुओं के लगातार हमलों से लोग दहशत में हैं। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा सहित कई पर्वतीय इलाकों में भालुओं ने दहशत फैला रखी है। उत्तरकाशी में भालू के हमले से अब तक 14 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें दो लोगो की मौत हो चुकी है। गुरुवार रात भी भटवाड़ी के मल्ला गांव में जंगल से निकलकर एक भालू अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस गया था। भालुओं के घर में घुसने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भालू ने अपने बच्चों के साथ घर में प्रवेश किया और वहां भोजन ढूंढने लगे। इस दौरान भालू के दोनों बच्चे लड़ते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी मां आकर उनको छुड़ाकर अलग करती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top