सीएम के आदेश पर लगने वाले इन शिविरों में 23 विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। शिविर में समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन, जाति और आय प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज, राशन कार्ड में नाम जुड़वाना या कटवाना, किसानों के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि और इसके सत्यापन की प्रक्रिया, स्वास्थ्य जांच और आयुष्मान कार्ड निर्माण, बिजली, पानी, सड़क और सिंचाई से जुड़ी शिकायतों का समाधान, रोजगार के लिए पंजीकरण और कौशल विकास की जानकारी दी जाएगी। इससे लोगों को तमाम लाभ मिलेंगे।