
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ‘प्रयाग’ पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आउटसोर्स के माध्यम से होने वाली इस भर्ती के लिए पांच मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। भर्ती में स्थानीय स्तर पर युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी की जिलेवार रिक्तियां प्रकाशित कर दी गई हैं। उत्तरकाशी में 135, रुद्रप्रयाग में 106, टिहरी में 268, ऊधमसिंहनगर में 182, पिथौरागढ़ में 197, पौड़ी में 340, बागेश्वर में 89, अल्मोड़ा में 254, चमोली में 179, चम्पावत में 120, देहरादून में 195, हरिद्वार में 91 और नैनीताल में 208 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित कर्मियों को 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।