
छात्र की हत्या और मारपीट प्रकरण में पुलिस ने 15 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के छात्र प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं। दोनों गुटों के बीच कॉलेज में वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही थी। रंजिश की चिंगारी सोमवार देर रात भड़क उठी। पुलिस ने 15 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही 20 वर्षीय युवराज कुमार निवासी ग्राम-चांदी आरा, थाना चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार), 19 वर्षीय मधुर खंडेलवाल, गंगापुर रोड रुद्रपुर, 20 वर्षीय शिवम शर्मा निवासी बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी देहरादून में बी-टेक के छात्र हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।