Gift For Contractors : छोटे ठेकेदार भी अब 10 करोड़ रुपये तक के निर्माण कार्यों के टेंडर आसानी से हासिल कर सकेंगे। सरकार ने 10 करोड़ तक के निर्माण कार्यों में ठेकेदारों के सालाना टर्न ओवर में 50 प्रतिशत की कमी कर दी है। अनुभव और मुख्य निर्माण मद यानि प्रिंसीपल आइटम मद में भी छूट को बढ़ा दिया गया। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने उत्तराखंड की वर्तमान ई-प्रोक्योरमेंट व्यवस्था में किए गए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के तहत होने वाले कार्यों के लिए भी मानक बनाए गए हैं। इसमें ठेकेदार का टर्नओवर पिछले पांच साल में किसी एक साल में टेंडर की अनुमानित लागत का 50 प्रतिशत होना चाहिए। कार्य अनुभव में टेंडर डालने वाले व्यक्ति के पास पिछले पांच साल में टेंडर की लागत का न्यूनतम 33 प्रतिशत लागू के कम से एक काम को करने का अनुभव होना आवश्यक है। आपदा प्रबंधन के लिए तय मानक केवल एक साल के लिए लागू होंगे। राज्य में 25 लाख रुपये से अधिक लागत के कार्यों के लिए ही ई टेंडरिंग अनिवार्य होगी।