बीते गुरुवार को मतदान स्थल से कुछ दूरी पर जिला पंचायत सदस्य डिकर सिंह मेवाड़ी, प्रमोद सिंह, तरुण कुमार शर्मा, दीप सिंह बिष्ट और विपिन सिंह को कथित रूप से जबरन उठा लिया गया था। घटना के वक्त मौके पर पुलिस भी थी। कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर खुलेआम गुंडागर्दी, अपहरण का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। बाद में तल्लीताल पुलिस ने विभिन्न सदस्यों और उनके परिजनों की तहरीर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रत्याशी के पति आनंद दर्मवाल, शंकर कोरंगा, चतुर बोरा, प्रमोद बोरा, प्रखर साह, बीबी भाकुनी, विशाल नेगी, पंकज नेगी, शुभम दर्मवाल, कोमल दर्मवाल सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।