ढाई लाख कर्मचारियों को सरकार का बड़ा गिफ्ट, 3%बढ़ा महंगाई भत्ता, बोनस भी मिलेगा   | Patrika News


दीवाली से पहले उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों को कई रियायतों का तोहफा दे दिया। कर्मचारियों की पदोन्नति में शिथिलता के नियम को और भी अधिक शिथिल किया गया है। इससे पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिए गए। सचिव-गोपन शैलेश बगौली ने बताया कि पूर्व में पदोन्नति में शिथिलता का लाभ दिया गया था। इसके बावजूद विभागों में खाली पदों पर पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा था। खासतौर पर इंजीनियरिंग विभागों में पदोन्नति के पद खाली पड़े थे। पदोन्नति का लाभ ज्यादा कर्मचारियों को मिल सके, इसके लिए इस नियम में और अधिक छूट दी गई है। पदोन्नति के संबंध में अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण की नियमावली में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब कोई कर्मचारी कुल सेवा अवधि के समय को पूरा नहीं कर पा रहा है, तो उसे उसमें भी छूट मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top