तगड़ा फेरबदल : 15 IPS के तबादले, आईजी-डीआईजी भी बदले, तृप्ति को मिली अपर गृह सचिव की कुर्सी



Transfers:पुलिस विभाग में बड़े तबादलों से हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड में शुक्रवार शाम 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सचिव गृह शैलेश बगौली ने तबादला आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, आईजी विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का चार्ज हटाया गया है। उनके पास प्रोविजनिंग एवंड मॉर्डनाइजेशन पद बरकरार रखा गया है। पीएसी में तैनात आईपीएस नीरू गर्ग को आईजी दमकल सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है।आईजी केके वीके से सीआईडी की जिम्मेदारी हटाकर ये पद  आईजी अरुण मोहन जोशी को दे दिया गया है। केके वीके के पास केवल पुलिस दूरसंचार पद रहेगा। आईजी मुख्तार मोहसिन से फायर सर्विस हटाकर उन्हें जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई। करन सिंह नगन्याल को आईजी कारागार बनाया गया है। आईपीएस नीलेश आनंद भरणे से पीएसी की जिम्मेदारी हटा दी गई है। उनके शेष विभाग यथावत रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top