तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, भीषण बारिश-बर्फबारी और तूफानी हवाएं मचाएंगी कहर, एडवाइजरी जारी


IMD Alert : मौसम कल यानी 22 जनवरी की शाम से करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। । मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के चलते 22 जनवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। साथ ही 28 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 23 जनवरी को राज्य के सभी जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। इसे लेकर आईएमडी ने कल स्पेशल अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से मंगलवार को विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक 22 जनवरी की रात से मौसम बदलेगा। असर 24 जनवरी की दोपहर तक रहेगा। सबसे ज्यादा असर 23 जनवरी को रहेगा। येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक 23 से 25 जनवरी तक राज्य के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। साथ ही राज्य में 23 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों के में भारी बर्फबारी की भी संभावना है। उत्तराखंड में 22 से 27 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। 23 जनवरी के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top