दूसरे जिले की पुलिस करेगी मृतक किसान के परिजनों की सुरक्षा, केस भी काठगोदाम ट्रांसफर


Farmer Suicide Case : किसान सुखवंत आत्महत्या प्रकरण में 26 लोगों के खिलाफ काशीपुर की आईटीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि काशीपुर के पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने बीते 10 जनवरी को हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले सुखवंत ने फेसबुक पर लाइव आकर आरोप लगाया था कि उनके साथ करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। एक साल से पुलिस के चक्कर काटने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की थी। फेसबुक पर वीडियो वायरल होने से शासन में भी खलबली मच गई थी। मामले में कई पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। साथ ही 26 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शासन के निर्देश पर मामले की जांच के लिए आईजी नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय एसआईटी गठित की गई है। आईजी ने कल से इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, अब इस केस को आईटीआई थाने से हटाकर काठगोदाम ट्रांसफर कर दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top